मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद के बल्लबगढ क्षेत्र में चल रहे 3 आर.एम.सी. प्लांट पर की रेड – 2 प्लांट सील
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
दिनांक 03.05.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव झाडसैतली व छायंसा की राजस्व संपदा में कुछ आर.एम.सी. प्लांट बिना संबधित विभाग की अनुमति के चलाये जा रहे है। आर.एम.सी. प्लांट संचालकों द्वारा प्लांट चलाने के लिए सी.एल.यू. व एन.ओ.सी. नही ली हुई है। यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ अचानक चैकिंग की जाये तो सच्चाई सामने आ सकती है।
इस सूचना के आधार पर श्री शिव कुमार ए.एस.आई. मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री अभिजीत सिहॅ ए.ई.ई. प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद व श्री रवि कुमार, पटवारी कार्यालय जिला नगर योजनाकार फरीदाबाद के साथ 3 आर.एम.सी. प्लांटों का औचक निरीक्षण किया गया।
1. संयुक्त टीम द्वारा पहले गांव झाडसैतली के रकबे में व दिल्ली से मुम्बई जाने वाले रोड के साथ बने आर.एम.सी. प्लांट को चैक किया गया। पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह आर.एम.सी. प्लांट रिंकू कंस्ट्क्शन कंपनी के नाम से चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम ने हाजिर मिले कर्मचारियों से आर.एम.सी. प्लांट चलाने बारे वैध लाईसेंस/सी.एल.यू. आदि पेश करने बारे कहा लेकिन वह मौका पर कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर पाये। श्री अभिजीत सिहॅ ए.ई.ई. प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि इस आर.एम.सी. प्लांट संचालक को पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी किये जा चुके है। उसके बावजूद आर.एम.सी. प्लांट चलाया जा रहा है जिस कारण मौका पर उक्त आर.एम.सी. प्लांट को सील कर दिया गया। डी.टी.पी. कार्यालय द्वारा अलग से नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
2. उसके उपरांत संयुक्त टीम द्वारा गांव झाडसैतली के रकबे में ही समर इफ्ररास्ट्रक्चर नाम के आर.एम.सी. प्लांट को चैक किया गया। संयुक्त टीम ने आर.एम.सी. प्लांट चलाने बारे वैध लाईसेंस/सी.एल.यू. आदि पेश करने बारे कहा लेकिन वह मौका पर कोई वैध दस्तावेज पेश नही किया जा सका। श्री अभिजीत सिहॅ ए.ई.ई. प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि यह आर.एम.सी. प्लांट बिना संबंधित विभाग से अनुमति लिये चलाया जा रहा है। जिसके संचालक को पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी किये जा चुके है। उसके बावजूद आर.एम.सी. प्लांट चलाता पाया जाने के कारण उक्त आर.एम.सी. प्लांट को सील कर दिया गया। डी.टी.पी. कार्यालय द्वारा अलग से नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
3. तत्पश्चात संयुक्त टीम द्वारा गांव छांयसा के रकबे में चल रहे एफको इफ्ररास्क्ट्रचर नाम से आर.एम.सी. प्लांट को चैक किया गया। मौका पर संयुक्त टीम ने आर.एम.सी. प्लांट चलाने बारे वैध लाईसेंस/सी.एल.यू. आदि पेश करने बारे कहा जिस पर ओमप्रकाश मैनेजर ने बतलाया कि इस प्लांट को चलाने के लिए संबधित विभागो से वैध अनुमति लेने बारे पत्राचार किया हुआ है। मौका पर प्लांट चलता हुआ नही पाया गया। संबधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि कार्यालय रिकार्ड की पडताल करने उपंरात नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
