पंचशील स्कूल में विभिन्न आपदाओं का प्रबंधन करना सिखाया : डॉ एमपी सिंह

पंचशील स्कूल में विभिन्न आपदाओं का प्रबंधन करना सिखाया डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने सुभाष चौक पर स्थित पंचशील स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों को बाढ़ भूकंप आंधी तूफान आदि के कारण और निवारण समझाएं इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने घर में होने वाले हादसे सड़क पर होने वाले हादसे तथा स्कूल में होने वाले हादसों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहां कि बुद्धि और विवेक से काम लेकर मानवीय आपदाओं को टाला जा सकता है ज्यादा बोलने से अनावश्यक किसी का मजाक बनाने से अश्लीलता और अभद्रता करने से किसी को अपमानित व निर्लज्ज करने से मानवीय आपदा पैदा होती हैं लेकिन भूमि दोहन जल दोहन पहाड़ों का काटना पेड़ों का काटना जंगलों का खत्म करना ही प्राकृतिक आपदाओं का मुख्य कारण है यदि उक्त विषय पर आज का इंसान कार्य करने लगे और मानवीय गुणों को अपना ले तो संभावित नुकसान से बचा जा सकता है इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया ताकि विषम परिस्थितियों पर काबू पाया जा सके इस अवसर पर पंचशील परिवार के चेयरमैन सुभाष पंचाल में गुलदस्ता देकर डॉ एमपी सिंह का स्वागत किया तथा सभी विद्यार्थियों ने बचाव के तरीके सीखे और अंत में मॉक ड्रिल की