आराध्य पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन और सड़क प्रबंधन पर मॉकड्रिल का आयोजन -डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत /फरीदाबाद ।20 अप्रैल 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने एत्मादपुर स्थित आराध्य पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन तथा सड़क प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 195 विद्यार्थी और 10 अध्यापकों ने भाग लिया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने भूकंप से बचाव के तरीके बताएं तथा भूकंप के दौरान छिपने के तरीकों का पूर्वाभ्यास कराया भूकंप के बाद मलबे में से फंसे लोगों को निकालने का तरीका और प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने के तरीकों से अवगत कराया इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत विद्यार्थियों और अध्यापकों को सड़क का प्रयोग करना सिखाया तथा सड़क पर उत्पन्न होली वाली बाधाओं से मुक्ति दिलाने के तरीके बताएं और कहा कि सड़क पर झुंड बनाकर नहीं चलना चाहिए तथा नशे की हालत में सड़क का उपयोग नहीं करना चाहिए टू व्हीलर पर हेलमेट लगाकर चलना चाहिए तथा फोर व्हीलर में सीट बेल्ट अवश्य लगाने चाहिए सड़क पर लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए तथा विद्यार्थियों को सड़क पर नहीं खेलना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक आलोक यादव ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया तथा आश्वस्त किया कि हम अपने विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब और आपदा प्रबंधन क्लब का गठन करेंगे तथा आपातकालीन स्थितियों में हम शासन और प्रशासन का साथ और सहयोग देंगे इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की