स्कूल में सड़क सुरक्षा, ड्रग एब्यूज और साइबर क्राइम पर सेमिनार किया गया -डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
13 अप्रैल 2023 डॉ एमपी सिंह ने शिर्डी साईं बाबा स्कूल मे रोड सेफ्टी, ड्रग एब्यूज और साइबर क्राइम पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जिसमें अमित यशवर्धन आईपीएस ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं जिसमें गिरावट लाने के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना बहुत जरूरी है इसी थीम को लेते हुए डीसीपी ट्रेफिक ने रोड सेफ्टी पर 350 विद्यार्थियों और अध्यापकों को प्रशिक्षित किया तथा दुपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में आगे और पीछे की सीटों पर सीट बेल्ट लगाने के लिए अनुरोध किया
इस अवसर पर अमित यशवर्धन ने कहा कि विद्यार्थियों में नशा की लत बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से उनका ध्यान पढ़ाई की तरफ नहीं है और कम उम्र में विद्यार्थी अनैतिक कार्यों में लिप्त हो चुके हैं तथा समाज के लोग भी नशा के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं जिसकी वजह से अधिकतर क्राइम बढ़ रहा है इसलिए विद्यार्थियों को नशा के दुष्परिणाम अवश्य बताने चाहिए इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि अधिकतर लोग इंश्योरेंस सेक्टर में लोन के नाम पर ठगे जा रहे हैं तथा इंस्टाग्राम पर कम उम्र के विद्यार्थी शातिर लोगों की गिरफ्त में आ रहे हैं इसलिए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए जो समय सोशल मीडिया पर लगा रहे हैं यदि इतना समय अपनी पढ़ाई में लगाते हैं तो अच्छे इंसान बन सकते हैं
इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहां कि नशा इंसान को खोखला कर देता है नशा करने वालों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है वह निर्णय ठीक से नहीं ले सकते हैं इसलिए नशा करना उचित नहीं है डॉ एमपी सिंह ने कहा कि अनेकों वीडियो कॉलिंग के जरिए अनेकों लोगों के साथ ब्लैकमेलिंग हो रही है इसलिए अननोन नंबर से वीडियो कॉल को कभी नहीं उठाना चाहिए अन्यथा आप फस सकते हो सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर बोलते हुए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि 18 साल से कम उम्र में कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चलाना चाहिए तथा सही तरीके से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर और सड़क पर लगे चिन्ह और प्रतीक की जानकारी लेकर सड़क पर वाहन चलाना चाहिए साइकिल पर भी हेलमेट लगाना चाहिए सड़क पर अन्य वाहनों से रेस नहीं लगानी चाहिए ट्रैक्टर या डंपर को पकड़कर साइकिल पर नहीं चलना चाहिए यातायात के नियमों की पालना करने से आपका परिवार उजड़ने से बच सकता है कानों में लीड लगाकर गाने सुनते हुए सड़क पर नहीं चलना चाहिए स्कूल से घर जाते समय या घर से स्कूल आते समय झुंड बनाकर नहीं चलना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती बीनू शर्मा ने आए हुए अतिथियों का शॉल उड़ाकर तथा प्लांट देकर स्वागत किया शिवम ने बेहतर मंच का संचालन किया रोहित, अंशिका, जूली, जश्नूर, सोफिया, निकिता, मुस्कान, दीपिका और रिया ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा का शानदार संदेश दिया इस अवसर पर संदीप गुप्ता तथा के ए पिल्लै मुख्य रूप से उपस्थित रहे
