विवेकानंद स्कूल में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई -डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
14 अप्रैल 2023 भारतीय संविधान के निर्माता, भारत के पहले कानून मंत्री ,दार्शनिक, समाजशास्त्री, दलितों के मसीहा, भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस सुभाष चौक स्थित विवेकानंद स्कूल में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया
इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफ़ेसर एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि उनके चरणों में नमन और वंदन किया तथा उनके संघर्ष की गाथा अपनी जुबानी सुनाई
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के संघर्षों से छुआछूत और भेदभाव को मिटाकर एकता और समानता का भाव दिया उन्होंने हमेशा अपनी किताबों को अपना मित्र बनाया तथा अपने माता पिता को अपना आदर्श माना इसी वजह से उनको पढ़ाने वाले गुरु उनसे प्रेरित हुए और हर विषम परिस्थिति तथा संघर्ष में भीम का साथ दिया जिसकी वजह से भीम आगे बढ़ते गए और उनकी काबिलियत का हर व्यक्ति को लोहा मानना पड़ा डॉ एमपी सिंह ने कहा कि बाबा साहब हमारे आदर्श हैं उन्होंने स्वतंत्रता और समानता का अधिकार दिया बहन बेटियों का सम्मान कराया उच्च समाज के निर्णय में निम्न समाज के लोगों की भागीदारी कराई जिसकी वजह से एससी, बीसी, ओबीसी, एस टी आदि निगम पार्षद, विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री बन रहे है तथा आईएएस, आईपीएस, लेक्चरर, प्रोफ़ेसर, डॉ, न्यायाधीश, पत्रकार, साहित्यकार, संगीतकार, नेता, अभिनेता बनकर देश मैं अपनी भागीदारी निभा रहे हैं जिसकी वजह से आज समाज के अन्य वर्ग के लोग भेदभाव को भूल चुके हैं और एक थाली में बैठकर खाना खा रहे हैं बहन बेटी का भी लेनदेन कर रहे हैं डॉ एमपी सिंह ने कहा की शिक्षा की वजह से ही यह सब कुछ संभव हो पाया क्योंकि वह देश के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे इंसान थे और पढ़ने लिखने के लिए ही अन्य लोगों को प्रेरित करते थे बुराइयों की खिलाफत करते थे पाखंड और आडंबर ओके हमेशा खिलाफ रहे इसी वजह से आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनको पूजा जा रहा है उनके सिद्धांतों पर चलने की सलाह दे रहा जा रही है उनके जन्मदिन को हर्ष और उल्लास के साथ जगह-जगह मनाया जा रहा है उनके जीवन गाथा को संगीत के माध्यम से सुनाया जा रहा है उनकी याद में मशाल जलाकर जुलूस निकाला जा रहा है इसलिए सभी को शिक्षा पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए इस अवसर पर मंच का संचालन बखूबी से टेकचंद ने किया और बार एसोसिएशन फरीदाबाद के खजांची एडवोकेट पवन कुमार समाजसेवी संदीप यादव युवा नेता राहुल भड़ाना तथा पाल व बघेल समाज के प्रधान उप प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ डॉ एमपी सिंह तथा महान संत बाल ब्रह्मचारी के द्वारा की गई इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक लक्ष्मण बघेल ने आए हुए अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला|
