ऑक्सफोर्ड स्कूल में सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन- डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
11 अप्रैल 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बताया कि अजरोंदा स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में सड़क सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा, फायर सेफ्टी, प्राथमिक सहायता तथा भूकंप आपदा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें 125 विद्यार्थियों और 15 अध्यापकों ने बचाव के तरीके सीखे और अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण की इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने बालू रेत से, पानी से, टाट पट्टी से, पेड़ पौधों की हरी टहनियों से तथा एबीसी सिलेंडर से आग को बचाने का तरीका बता कर पूर्व अभ्यास कराया ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग सड़क को जाम कर देते हैं उल्टे सीधे वाहन लगा देते हैं वाहनों की तोड़फोड़ करते हैं इसलिए रोड सेफ्टी टीम का गठन किया और उनको उनके कार्य समझाएं तथा आपातकालीन स्थितियों में शासन और प्रशासन की मदद करने का जज्बा पैदा किया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने भूकंप आने की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए उस पर विशेष प्रकाश डाला तथा मॉकड्रिल कराइ पीड़ित और आहत हो प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल पहुंचाने के तरीके सिखाए कार्यक्रम बेहद उम्दा रहा जिसके लिए विद्यालय के संस्थापक गोविंद राम ने डॉ एमपी सिंह की बेहद प्रशंसा की तथा प्रधानाचार्य सुरेंद्र सैनी ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत किया और रेनू शर्मा ने धन्यवाद किया उक्त कार्यक्रम में बबीता सैनी, भारती शर्मा तथा प्रीति की अहम भूमिका रही
