रेडक्रॉस ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस- विजेंद्र सौरोत

रेडक्रॉस ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस- विजेंद्र सौरोत

सर्वप्रिय भारत/ फरीदाबाद

7 अप्रैल 2023 रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव विजेंद्र सौरोत ने बताया कि रेड क्रॉस भवन में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया जिसके तहत विशेष समुदाय अर्थात हाई रिस्क ग्रुप की 58 महिलाओं की स्वास्थ्य तथा एचआईवी जांच डॉ एल एस प्रेमी के द्वारा की गई इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए तथा पर्सनल हाइजीन और बैलेंस डाइट के बारे में विस्तार पूर्वक बताया डॉ एमपी सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अपने आस-पड़ोस की सफाई व्यक्तिगत सफाई कपड़ों की सफाई बर्तनों की सफाई बहुत जरूरी होती है तथा संतुलित भोजन करना बासी भोजन तथा फ्रिजिज आइटम से दूर रहना अति आवश्यक होता है इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने रेड क्रॉस की गतिविधियों के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील कुमार टीवी कोऑर्डिनेटर मधु भाटिया आईसीटीसी काउंसलर कृष्ण कुमार अरविंद कुमार अकाउंटेंट रोहताश कुमार संजीव कुमार कमलेश कुमारी सोनिया रुचि तथा सुरेंद्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे