होली को मध्य नजर रखते हुए प्राथमिक सहायता का दिया प्रशिक्षण -डॉ एमपी सिंह

होली को मध्य नजर रखते हुए प्राथमिक सहायता का दिया प्रशिक्षण -डॉ एमपी सिंह

7 मार्च 2023 हरियाणा सरकार के द्वारा फरीदाबाद के विस्तार केंद्र मे आपदा मित्रों का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमें एनसीसी कैडेट्स और आईटीआई की विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस अवसर पर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने आज होली के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि अधिकतर लोग होली वाले दिन भांग खाकर दारू पीकर मानवीय आपदा पैदा कर देते हैं और महिलाओं के साथ रंग लगाने के बहाने से अश्लीलता और अभद्रता करते हैं जिसकी वजह से कई बार लड़ाई झगड़े मारपीट हो जाती है जिसमें अनेकों लोग घायल हो जाते हैं और उनकी हड्डी पसली भी टूट जाती है कई बार बड़ी घटनाएं भी घट जाती है जिसमें तलवार चाकू और बंदूक भी चल जाती है जिसमें कई जान भी चली जाती है इसलिए हमें होली के शब्द को समझना चाहिए और पवित्रता का विशेष ध्यान रखते हुए होली के त्यौहार को भाई चारे के साथ आपसी प्रेम को निभाते हुए बहन बेटियों का सम्मान करते हुए होली खेलनी चाहिए त् आपसी दुश्मनी नहीं निकालनी चाहिए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि होली का मतलब है जो होलिया है उसको भूल जाए और नए तरीके से आगे की शुरुआत करें इसीलिए इस दिन हम एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं गले मिलते हैं और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं इस अवसर पर फर्स्टएड ट्रेनर दर्शन भाटिया ने जबड़े की टूट सिर की फूट पैर की टूट हाथ की टूट का इलाज बताया तथा शरीर से बाहर निकलने वाले खून को रोकने के तरीकों से अवगत कराया इस अवसर पर सीटीआर के इंचार्ज विभांशु आईटीआई इंस्ट्रक्टर विनीता मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि होली भले ही खेले लेकिन केमिकल रघु से किसी के आंख नाक कान को नुकसान ना पहुंचा है ऐसे लोगों को प्रयोग में ना लाएं जिनको छुड़ाने के लिए 50 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है फिर भी कई दिनों तक रंग नहीं उतरते हैं और कई बार शरीर की त्वचा उतर जाती है हमें हर त्यौहार के मतलब को समझना चाहिए और उससे सीख लेनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा मिल सके