बांके बिहारी मंदिर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन -डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत
बांके बिहारी मंदिर के महंत ललित गिरी महाराज ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महान संत दाती जी महाराज ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया और डॉ एमपी सिंह को पगड़ी पहनाकर तथा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया इस अवसर पर पीर जगन्नाथ जी मुनि जी महाराज अर्जुन गिरी जी महाराज व अन्य संत महंत के अलावा केंद्रीय मंत्री के पर्सनल सेक्रेट्री डॉ बाटला एडवोकेट सत्येंद्र भड़ाना समाजसेवी श्यामसुंदर कपूर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र बबली मिर्जापुर के सरपंच महिपाल आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफ़ेसर एमपी सिंह ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अलार्म सिर्फ एक दिन का नहीं है बल्कि हमेशा का होना चाहिए डॉ एमपी सिंह ने कहां कि अधिकतर लोग सुबह उठने के लिए अलार्म लगा कर सो जाते हैं और जब अलार्म बजता है तब आंख मलना शुरू कर देते हैं कई बार उठ जाते हैं और कई बार अलार्म बंद करके सो जाते हैं लेकिन कुछ लोग अलार्म पर ही उठ कर अपनी दिनचर्या शुरू कर देते हैं और कुछ दिन के बाद उनको अलार्म की जरूरत नहीं पड़ती है और उसी समय उठने की आदत पड़ जाती है ठीक इसी प्रकार से होली मिलन समारोह की बात है होली वाले दिन हम सभी गले मिलते हैं एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं एक दूसरे के घर जाते हैं लेकिन बाद में वही लोग एक दूसरे की बुराई करते हैं एक दूसरे की बदनामी करते हैं एक दूसरे से बदला लेने की भावना से नुकसान पहुंचाते हैं यह उचित नहीं है हर त्यौहार कुछ ना कुछ सीख देकर जाता है इसलिए इस त्यौहार से सीख लेनी चाहिए इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि हिरण्यकश्यप और भक्त प्रहलाद की बात तो सभी जानते हैं कि अहंकारी हिरण्यकश्यप अपने आप को भगवान मनवाना चाहता था लेकिन भक्त प्रहलाद ने गलत को नहीं माना अंत में सत्य की विजय हुई तो इस त्यौहार से यह भी संदेश मिलता है कि ज्यादा हमें अहम और वहम में नहीं जीना चाहिए इस अवसर पर कृष्ण और राधा की झांकी ने सभी का मन मोह लिया तथा उनके साथ नृत्य में सभी झूम उठे इस अवसर पर ललित गोसाई महंत ने सारे देश के संत समाज को एक ही मंच पर एकत्रित करके ऐतिहासिक कार्य किया है इसके लिए महंत ललित गोसाई बधाई के पात्र हैं
