फायर सेफ्टी पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया- डॉ एमपी सिंह
फरीदाबाद
4 मार्च 2023 हरियाणा सरकार द्वारा 12 दिवसीय आपदा मित्र का प्रशिक्षण शिविर विस्तार केंद्र फरीदाबाद में चल रहा है जिसमें आज फायर सेफ्टी पर मॉकड्रिल का आयोजन डॉ एमपी सिंह के नेतृत्व में किया गया डॉ एमपी सिंह ने बताया कि गत दिवस आर्मी रिटायर्ड फायर ऑफिसर जगदीश ने फायर संबंधी बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताया लेकिन आज आर डी भारद्वाज सीनियर फायर ऑफिसर की पूरी टीम ने फायर सेफ्टी पर मॉकड्रिल की जिसमें फायर क्रू फायर हाइड्रेंट फायर टेंडर होज रील कपलेट डिवाइडर तथा फायर संकेतों के बारे में बताया और ठोस द्रव गैस मैं लगी आग को बुझाकर दिखाया सभी प्रतिभागियों ने इस मॉकड्रिल में हिस्सा लिया और करके सीखा इस अवसर पर सीटीआर के इंचार्ज विभांशु ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी आईटीआई की इंस्ट्रक्टर विनीता मुख्य रूप से उपस्थित रहे
