आपदा मित्रों ने सिविल डिफेंस के गुरु सीखें- डॉ एमपी सिंह
हरियाणा सरकार के द्वारा विस्तार केंद्र फरीदाबाद में आपदा से बचाव करने के लिए आपदा मित्रों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बताया की सिविल डिफेंस राष्ट्र के स्वयंसेवकों का समूह है जो निस्वार्थ रूप से कार्य करता है यह पूरे भारतवर्ष में आम आदमियों की सुरक्षा के लिए चीफ वार्डन पोस्ट वार्डन सेक्टर वार्डन और वार्डन के रूप में 12 सेवाएं प्रदान कर रहा है जिसमें शहर केवी स्कूल अस्पताल धर्मशाला मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारे कारखाने होटल कच्चे घर सबके घर झोपड़ी आदि में रहने वाले तथा कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों का डाटा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के द्वारा इकट्ठा किया जाता है ताकि आपातकालीन स्थितियों में जान माल के नुकसान का आकलन किया जा सके इस में कार्यरत स्वयंसेवकों को पुलिस विभाग तथा एसडीआरएफ जवानों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि पुलिस और प्रशासन की मदद कर सके इस अवसर पर सीडीआई ईश्वर सिंह और होमगार्ड के जवान डॉ मुकेश ने रस्सी के द्वारा जान बचाने के विभिन्न तरीके बताएं और अभ्यास कराया इस अवसर पर सीटीआर के रिचार्ज विभांशु आईटीआई की इंस्ट्रक्टर विनीता तथा सुनील व सन्नी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
