हरियाणा सरकार द्वारा संचालित आपदा मित्र के तीसरे समूह का समापन समारोह मॉक ड्रिल के साथ हुआ- डॉ एमपी सिंह
हरियाणा सरकार द्वारा संचालित आपदा मित्र के तीसरे समूह का समापन समारोह मॉक ड्रिल के साथ हुआ- डॉ एमपी सिंह
25 फरवरी 2023 आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरियाणा के संयुक्त सचिव संजीव कौशल के दिशा निर्देशानुसार विस्तार केंद्र फरीदाबाद में आपदा मित्र का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसका समापन मॉक ड्रिल के साथ किया गया तथा प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए उक्त विचार प्रोजेक्ट ऑफिसर गुरचरण सिंह ने अपने संबोधन में कहें
इस अवसर पर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने सभी विद्यार्थियों के सहयोग से फायर सेफ्टी तथा भूकंप आपदा पर मॉकड्रिल कराई तथा आपदा मित्रों की भागेदारी तथा जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी
इस अवसर पर ज्योति और हरलीन ने कैंप रिपोर्ट मैं बताया कि यह 12 दिवसीय कैंप अत्यंत लाभदायक ज्ञानवर्धक और सराहनीय रहा इसमें बाढ़ आपदा भूकंप आपदा जैविक आपदा व अन्य आपदाओं के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला तथा प्रैक्टिकल करने को मिला चाय के समय चाय और खाने के समय संतुलित व स्वादिष्ट खाना मिला डॉ एमपी सिंह के नेतृत्व में अनुशासन वास्तव में देखने लायक और समझने लायक था यह प्रशिक्षण शिविर बेहद ही जनहित और राष्ट्रहित में था अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी लेनी चाहिए ताकि भविष्य में आपदाओं के द्वारा होने वाले जान माल के नुकसान को कम से कम किया जा सके इस अवसर पर खुशी दहिया ने मंच का संचालन किया तथा कोमल की टीम ने स्वागत गीत गाकर मेहमानों का स्वागत किया तथा अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया इस अवसर पर सीटीआर के इंचार्ज विभांशु कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी आईटीआई के इंस्ट्रक्टर मुख्य रूप से उपस्थित रहे
