हरियाणा सरकार के आदेशानुसार बाढ़ सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम : डॉ एम पी सिंह

फरीदाबाद

हरियाणा सरकार के आदेशानुसार बाढ़ सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम डॉ एमपी सिंह 23 फरवरी 2023 हरियाणा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव संजीव कौशल के दिशा निर्देशानुसार विस्तार केंद्र फरीदाबाद में आपदा मित्रों के लिए बाढ़ सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बाढ़ के कारण, बाढ़ आपदा से बचाव, बाढ़ आपदा मैं उपयोग लाए जाने वाले यंत्र और डूबे हुए व्यक्तियों को सर्च करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने इंप्रोवाइज राफ्ट मेथड्स की जानकारी देकर बंबू का राफ्ट, कनस्तर राफ्ट, केले के पेड़ों का प्रयोग करके राफ्ट बनाया तथा अत्यधिक जल प्रभाव में उनका उपयोग करना सिखाया
इस अवसर पर लाइव बॉय, लाइफ जैकेट, साइकिल- मोटरसाइकिल की ट्यूब तथा पानी वाली एक लीटर की खाली बंद बोतलों को रस्सी में बांधकर तेज बहाव वाले पानी में उपयोग करना सिखाया तथा घरेलू कुर्सी, तसला, चारपाई आदि के द्वारा पीड़ित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना सिखाया इस अवसर पर ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रही