फरीदाबाद, 21 फरवरी । राजस्थान पुलिस द्वारा बेकसूर गौरक्षकों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में आज लिव फॉर नेशन संगठन फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस प्रदर्शन की अगुवाई लिव फॉर नेशन संगठन फरीदाबाद के संयोजक पं. अनिल कौशिक ने की। जिसमें दो दर्जन से अधिक गौभक्त शामिल थे।
ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गई कि हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू गांव मे बुलैरो गाड़ी मे कंकाल मिले थे। इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाई गई साथ ही श्री कांत पंडित के बच्चे की मौत पर राजस्थान पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाये और परिजनों को सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए।
श्री कौशिक ने कहा कि गौ भक्त अपनी जान पर खेलकर गौतस्करों को रोकते है। गौतस्कर भिवानी घटना को लेकर इसलिए शोर मचा रहे है, ताकि वह खुलकर गौतस्करी कर सकें।
ज्ञापन देने वालों में लिव फॉर नेशन संगठन फरीदाबाद के संयोजक पंडित अनिल कौशिक के अलावा खेमचंद गोयल, आदेश कुमार, सचिन चौधरी, कर्मवीर भड़ाना, कृष्ण लोहिया, सुधीर सैन, सुशील कुमार, बिट्टू बगेडी, अक्षय कुमार, पंकज पाराशर, ललित (लालू), उमेश गुलाटी, दुर्गेश, विकास, रंजीत कुमार, बबलू कश्यप, बलजीत, सुंदर, बिजेंद्र सैनी, विरेन्द्र, बिनू चौधरी सहित अन्य गौरक्षकों थे।
