शारीरिक खेलों पर ध्यान देंने से रहेंगे आप स्वस्थ : धर्मबीर भड़ाना

पाली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में धर्मबीर भड़ाना ने कि शिरकत
फरीदाबाद, 21 फरवरी। मंगलवार को गांव पाली में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन गांव अनंगपुर एवं गांव बडख़ल की टीम का मैच हुआ। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में आप नेता धर्मबीर भड़ाना, समाज सेवी आजाद भड़ाना ने शिरकत की। धर्मबीर भड़ाना ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों का हाथ मिलाकर मैच की विधिवत रूप से शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी दूसरी दिशाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित है, उसका हमें कहीं न कहीं नुकसान भी उठाना पड़ता है। क्योंकि जब तक आप शारीरिक खेलों पर ध्यान नहीं देंगे स्वस्थ नही रह सकते। खेलसे से पुष्ट और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है। खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। उन्होंने बच्चों को खेल कूद का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में खेल कूद का भी उतना ही महत्व है जितना कि पढ़ाई लिखाई का। खेलकूद ना केवल मनोरंजन करता है बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाता है। खेलकूद के दौरान शरीर अधिक मेहनत करता है जिससे पूर्ण रूप से ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है और बच्चों की पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। उन्होंने खिलाडिय़ों से अनुंरोध करते हुए कहा कि वह इसी प्रकार खेल खेलते रहें और एक दिन हमारे देश का नाम गर्व से ऊंचा करे।
इस मौके पर आजाद भड़ाना ने खिलाड़ीयों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें बहुत गर्व है की हमारे गांव के युवा बढ़ चढ़़ कर खेेलों में भाग ले रहे है और हमारें देश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब खेल में एक खिलाड़ी जीतता है तो हारने वाले खिलाड़ी को कभी मायूस नही होना चाहिए बल्की अपनी हार से सबक लेना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस मौके पर समिति से राहुल, मोहित भड़ाना, राजकुमार, राजा, गुरु, अंकित, लोकेश, मन्नी, रोहन, बडख़ल की टीम से सोहल, इदरीश, आरिफ, मोइन, आफताब वही अनंगपुरू की टीम से रवि, गौरव, विनय, दीपक, अंकित एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।