आपदा मित्र के दूसरे ग्रुप का प्रशिक्षण हुआ समाप्त – डॉ एमपी सिंह

आपदा मित्र के दूसरे ग्रुप का प्रशिक्षण हुआ समाप्त – डॉ एमपी सिंह

फरीदाबाद

11 फरवरी 2023 हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आपदा मित्र का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विस्तार केंद्र फरीदाबाद में चल रहा था जिसके अंतिम दिन एसडीआरएफ हरियाणा के उप निरीक्षक महेंद्र कुमार ने सीएसएसआर/ एमएसआर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आपदा के प्रकार, इमारत गिर जाने पर दबे लोगों की सर्च करना, उनका डाटा तैयार करना, रेस्क्यू टीम के द्वारा निकाला जाना, प्राथमिक उपचार केंद्र पर पहुंचाना तथा खोज के अनेकों तरीकों से अवगत कराया
सहायक उपनिरीक्षक निहाल सिंह ,हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 75 प्रतिभागियों को जीवन सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग बारे में बताया तथा घायल लोगों को बचाने का पूर्वाभ्यास कराया ,भूकंप आने पर उपयोग होने वाले उपकरणों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा कैमरा चलाकर लोहा- लकड़ी तथा ईट -पत्थर काटकर दिखाया इस अवसर पर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने आपदा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराते हुए तुर्की का उदाहरण देकर भारतवर्ष मे घटित आपदाओं के आंकड़ों से अवगत कराया तथा आपदा मित्र के कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी अंत में विद्यार्थियों ने 12 दिन का फीडबैक फॉर्म भरकर जमा कराया तथा प्रशिक्षण के बारे में अपने अपने विचार रखे इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सरकार द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट दिए गए ताकि भविष्य में उनके काम आ सके इस अवसर पर सेंटर की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी, उप निरीक्षक राजेश कुमार, एचसी विश्वराज, एचसी नरेंद्र, एचसी राजेश ,एचसी नरेश कुमार, एचसी धर्मवीर, एचसी सुनील कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे