फरीदाबाद, 10 फरवरी : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में परीक्षाओं में सफलता की कामना को लेकर आज विद्यार्थियों ने हवन यज्ञ में आहुति डाली। विशेष रूप से बोर्ड की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों ने हवन में हिस्सा लिया और सफलता को लेकर ईश्वर से कामना की। इस मौके पर डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की संरक्षक शैलबाला जैन व एचएम रितु जैन एवं संजना जैन भी मौजूद रहीं। इस मौके पर शैलबाला जैन ने परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हवन यज्ञ भारतीय संस्कृति का हिस्सा है तथा भारतीय परंपरा के अनुसार शुभ कार्य की शुरुआत हवन यज्ञ के माध्यम से की जाती है और इसी परंपरा को निभाते हुए डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने परीक्षाओं से पहले हवन में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
