आइ0 एल0 आर0 जसाना में फ्रेशर पार्टी का सफल आयोजन

आज दिनांक 10 फरवरी 2023 को इन्स्टिट्यूट ऑफ लॉ & रिसर्च,
जसाना फरीदाबाद में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की
शुरुआत संस्थान में हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के
निदेशक डॉक्टर रवि हांडा, प्राचार्य डॉक्टर गिरीश चंद्र राय व अन्य अध्यापकों,
कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस
अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया व मिस्टर फ्रेशर व मिस
फ्रेशर का चुनाव भी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। बी ए एलएल. बी में
मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर क्रमशः कीर्ति व सुमित तथा एलएल. बी तृयवर्षीय
मैं गायत्री राठौर व निशांत रहे। माइम प्रतियोगिता में विशाल व रोशन ने भी
अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के संचालन में डॉक्टर संगीता
वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । मंच का संचालन चेल्सी व निधि ने किया।