भाजपा विधायक ने कार्यकत्र्ताओं के साथ सुनीं मन की बात

फरीदाबाद, 29 जनवरी : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का प्रसारण हुआ। उक्त कार्यक्रम के तहत आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपने कार्यालय पर भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात सुनीं। इस मोके पर उनके साथ भाजपा अजरौंदा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, सिही मंडलाध्यक्ष नीरज मित्तल, ओल्ड मंडलाध्यक्ष सचिन शर्मा, बलवान शर्मा, युवा नेता अजीत नंबरदार, नवीन पसरीचा सहित अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात में देश की उपलब्धियों, विशेषताओं, गौरव गाथाओं का उल्लेख निश्वित रूप से लोगों में जोश भरता है। उन्होंने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत के लोकतंत्र की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा साथ ही उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमें नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो देश की उपलब्धियों से देश को अंतराष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित कर रहे हैं तथा भारत का लोहा अन्य देश भी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात को बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सुना है ताकि लोगों को भी देश की उपलब्धियों की जानकारी हो सके।