फरीदाबाद, 28 जनवरी । गृह क्लेश से नाराज होकर घर से निकली 19 वर्षीय युवती को 21 दिन बाद क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने गाजियाबाद से सकुशल बरामद किया है। क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह ने युवती को शनिवार उसके परिजनों को सौंप उन्हें सख्त हिदायत भी दी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि 6 जनवरी को अपने घर से लापता हुई 19 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से महिला का गाजियाबाद विजय नगर का पता लगा। जिसपर कार्रवाई करते हुए तुरंत क्राइम ब्रांच कैट टीम ने महिला को बरामद कर लिया है। महिला के परिजनों को सूचना दी गई। महिला से परिजनों के सामने पूछताछ की गई जिसमें महिला ने बताया कि उसका किसी बात को लेकर परिवार के साथ गृह क्लेश चल रहा था। जिससे नाराज होकर महिला बिना बताए घर से निकल गई थी। परिवारजनों को हिदायत देते हुए सकुशल हवाले कर दिया है। गुमशुदा महिला के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
