खालसा पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया – डॉ एमपी सिंह

Press note
खालसा पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया – डॉ एमपी सिंह
चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने खालसा पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा तथा आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जिसमें 285 विद्यार्थियों और 15 अध्यापकों ने भाग लिया
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जागरूकता अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया तथा विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की पालना करने के लिए तथा सड़क पर ना खेलने के लिए हिदायत दी
इस अवसर पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के तरीके बताएं कि उपलब्ध सामान से किस प्रकार घायलों की मदद की जा सकती है और कैसे उनकी जान को बचाया जा सकता है
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनमीत कौर ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत किया तथा धन्यवाद किया और आश्वस्त किया कि हम अपने विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब तथा आपदा प्रबंधन क्लब का गठन करके जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मुहिम को आगे बढ़ाने में अपना साथ और सहयोग करेंगे तथा सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने प्रण लिया कि जानबूझकर हम कोई गलती नहीं करेंगे टू व्हीलर पर हेलमेट का प्रयोग करेंगे और फोर व्हीलर में सीट बेल्ट लगाएंगे नशे की हालत में कभी अपने वाहन को नहीं चलाएंगे झुंड बनाकर कभी सड़क पर नहीं चलेंगे टेलीफोन पर बात करते हुए और गाना सुनते हुए रास्ते का प्रयोग नहीं करेंगे
इस अवसर पर बादलों का फटना ,बिजली का गिरना, बाढ़ का आना, सूखा का पडना, शीत लहर का होना ,भूकंप का आना आदि विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई और बचाव के तरीके भी बताए गए