बड़कल खंड स्तर पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया- पंकज सेतिया एसडीएम

बड़कल खंड स्तर पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया- पंकज सेतिया एसडीएम
आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि दीपक मंगला जी ने बड़कल में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सेनानियों ,उनके परिजनों ,बुजुर्गों ,माताओं ,बहनों ,नौजवान साथियों तथा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों ,पत्रकार व छायाकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना मेरे लिए बड़े ही गर्व और सौभाग्य की बात है इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक मंगला जी ने कहा कि संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला है आज मैं इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करता हूं उन्होंने गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देश भक्तों के त्याग और बलिदान की लंबी गौरव गाथा का बखान किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह ,राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए उक्त कार्यक्रम उपमंडल मजिस्ट्रेट बड़कल पंकज सेतिया एसडीम के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमें तहसीलदार नेहा सहारण तथा अधीक्षक पूरन सिंह की अहम भूमिका रही इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता संदीप जोशी, देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफ़ेसर एमपी सिंह, पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादयान, सहायक पुलिस जिला उपायुक्त विष्णु प्रसाद, जिला खंड शिक्षा अधिकारी मित्तल जी, देवेंदर कुमार तथा बलवीर शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर सीडीआई अशोक कुमार, परेड कमांडर ईसीआई विवेक कुमार, एएसआई योगेंदर, एएसआई अशोक कुमार, एनसीसी आर्मी विंग के कमांडर उमेश कुमार, एसपीसी विंग कमांडर सौरभ के नेतृत्व में उनकी टीमों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया तथा लगभग 600 छात्र छात्राओं ने मास पीटी करके अनेकता में एकता का संदेश दिया इस अवसर पर राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर 5 की छात्राओं के द्वारा गुजराती गरबा पर प्रस्तुति की राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर 3 की बालिकाओं ने मैं छोरी हरियाणा की तथा राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली की छात्राओं ने धरती हिंदुस्तान की स्कॉलर प्राइड स्कूल सेक्टर 16 के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य करके सभी का मन मोह लिया सभी प्रस्तुतियां बहुत ही शानदार और सराहनीय रही इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिसमें पुलिस विभाग और जिला प्रशासन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी डिपार्टमेंटल उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया