कांग्रेस पार्टी लोगों को जोडऩे का काम करती है: दीपेन्द्र सिंह हुडडा

भारत जोड़ो यात्रा ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है: विजय प्रताप सिंह
मोहब्बत और सद्भावना से देश को आगे बढ़ाया जा सकता है: विजय प्रताप सिंह
फरीदाबाद, । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतिम पड़ाव में है। जम्मू में मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत नगरोटा से हुई। यहां से करीब पांच किलोमीटर तक पदयात्रा करते हुए कारवां आगे बढ़ा और झज्जर कोटली में पहुंचा और दोपहर बाद हल्की बारिश के बीच यात्रा उधमपुर पहुंची , इसी कड़ी में पंजाब से उधमपुर तक राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडडा , कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह , प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया ,राजेश वर्मा लगातार राहुल गांधी के साथ हल्की बारिश के बीचं कंधे से कंधा मिलाकर पदयात्रा में अपनी भागेदारी दे रहे हैं। । इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का समापन 26 जनवरी को कश्मीर के लाल चौक पर ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को जोडऩे का काम करती है हमेशा से ही कांग्रेस ने लोगों के बीच आपसी प्रेम एवं भाईचारे का प्रचार प्रसार किया है। मगर, पिछले कुछ समय से देश का सांप्रदायिक माहौल खराब हो चुका है इसके लिए पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस यात्रा में जिस प्रकार से लाखों लोगों ने राहुल गांधी को प्यार दिया उससे यह साबित हो गया है कि सामाजिक सदभावना एव सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की भावना को लेकर की गई इस यात्रा पर लोगो ने पूरा भरोसा जताया है। जिस प्रकार लोगों ने राहुल गाँधी पर भरोसा किया वह अपने आप में ऐतिहासिक है इससे पूरे देश में आपसी भाईचारे को मज़बूती मिली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा बरसों तक देश के इतिहास में याद की जाएगी। इस यात्रा में जिस प्रकार हर जाति-धर्म के लोगों ने बढ़चढकऱ भाग लिया, उससे यह यात्रा सामाजिक सद्भावना का संदेश देकर गई है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश के लोगों के दुख दर्द को समझने का मौका मिल रहा है जिस तदाद में पदयात्रा में लोग राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ रहे हैं उससे साबित होता है कि लोग वर्तमान सरकार से कितने दुखी हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर मुश्किल समय से निकल रहा है। जम्मू और कश्मीर के बीच में भाजपा ने खाई बनाई है। उसे दूर करना चाहते हैं। मोहब्बत की एक नहीं बल्कि बहुत सी दुकानें खोली जानी चाहिए। हिंसा से कुछ हासिल नहीं हो सकता है। मोहब्बत और सद्भावना से आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं के दिमाग में है कि पैसे से, सत्ता से कुछ भी किया जा सकता है। कोई भी सरकार खरीदी जा सकती है। कुछ भी खरीदा जा सकता है। लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को बता देगी कि यह देश सचाई से चलता है। पैसा, घमंड और सत्ता से नहीं।