बालिका दिवस पर दिया हाइजीन का संदेश

फरीदाबाद
आज दिनांक 24 जनवरी को शहर की संस्था संभार्य फाउंडेशन और जज्बा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बालिका दिवस मनाया गया। संस्थाओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सेक्टर 12 एचएसवीपी (HSVP) के पीछे बसी झुग्गी में जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे ।
जज्बा फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने बताया बालिका दिवस के खास मौके पर अपनी संस्था की पूर्व सदस्या सोनाक्षी व श्रीमती प्रमिला को समर्पित ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बालिका दिवस को सफल बनाने के लिए जरूरी है लड़को को भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो और लड़कियों के मान सम्मान में हर मुमकिन काम करें उन्होंने ये भी बताया कि आज लगभग 55 महिलाओं को सैनिट्री पैड दिए गए।
संभार्य फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक देशवाल ने बताया यह दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हमारे समाज लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा कम आंका जाता है। उन्हें पढ़ने के अवसर नहीं मिलते, वक्त से पहले शादी करा दी जाती है और फिर बच्चे की जिम्मेदारी। उन्हें अपने सम्मान और अधिकार के लिए भी लड़ना पड़ता है। तो इस दिन को लड़कियों के साथ ही समाज को भी शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती हैं।
इस खास मौके पर सोनू नव चेतना फाउंडेशन के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, शिव नादर स्कूल के छात्र आरव बालयान और अरनव बालयान, राहुल वर्मा मौजूद रहे।