माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ‘बाल संस्कार’ कार्यक्रम का आयोजन वैश्य सीनियर सैकेण्डी स्कूल में किया गया
रोहतकः माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ‘बाल संस्कार’ कार्यक्रम का आयोजन वैश्य सीनियर सैकेण्डी स्कूल में किया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जी इलैक्ट्रोनिक्स के एम.डी. महेन्द्र अग्रवाल, विशेष अतिथि विजय गर्ग ने भगवान गणेश जी के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जैसे कि हमारे ट्रस्ट की परंपरा है अतिथि देवो भवः उसका पालन करते हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत माला व पटकों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महेन्द्र अग्रवाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन के अन्दर अनुशासन का महत्व बताया और कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए एक लक्ष्य होना आवश्यक है। विजय गर्ग ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करना आवश्यक है।
ट्रस्ट के प्रधान नरेश जैन ने बच्चों को सत्य के महत्व के बारे में बताया और कहा कि जहां सत्य और प्रेम होता है वहाॅं लक्ष्मी का निवास होता है। ट्रस्ट के सदस्य शिक्षाविद् राम अवतार शास्त्री ने बच्चों को गीता का उपदेश दिया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। ट्रस्ट के चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता ने बच्चों को दुःख के मूल कारणों के बारे में बताया। ट्रस्ट परिवार ने इन बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए 450 वर्ग गज जमीन जांगड़ा स्कूल काठमण्डी के बराबर में ली है। इस जमीन पर भवन बनाकर इन बच्चों को हायर एजुकेशन दी जायेगी।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रधान व चेयरमैन सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। हरिप्रकाश गुप्ता, कृष्ण कुमार मित्तल, गोविंद राम सिंगल, राम अवतार शास्त्री, अजेश गुप्ता, तरूण गुप्ता, साहिल बंसल, नरेश जैन, सतीश भारद्वाज, संजय चावला आदि भी उपस्थित थे।
