22 जनवरी 2023 नन्ही उड़ान संस्था के द्वारा सेक्टर 11 के सर छोटू राम पार्क में अजय की याद में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह के द्वारा की गई और अर्जुन अवॉर्डी भीम सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में इनरव्हील की प्रधान ममता जैन के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया संस्था के पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों का प्लांट देकर स्वागत किया तथा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया इस अवसर पर संस्था के द्वारा पार्क में चल रहे स्कूल मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों तथा नृत्य से सभी का मन मोह लिया इसी पार्क में अजय नाम का विद्यार्थी पड़ता था जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई इसीलिए उस होनहार खिलाड़ी की याद में यह खेल आयोजित कराया गया इसमें सेक्टर 11 की आरडब्ल्यूए की प्रबंधन समिति तथा वाईएमसीए यूनिवर्सिटी कि एनएसएस टीम का प्रशंसनीय योगदान रहा इस अवसर पर कराई गई प्रतियोगिताओं में 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से 10 -12 साल की उम्र में सुनैना प्रथम ,भारती द्वितीय, पायल तृतीय रही बॉयज में रुपेश प्रथम, सौर्य द्वितीय, रौनक तृतीय रहा 13 – 15 साल की उम्र की प्रतियोगिता में एकता प्रथम, रितिका द्वितीय, शालू तृतीय रहे बॉयज में प्रिंस प्रथम, सौरभ द्वितीय, कमल तृतीय रहा 15 – 17 वर्ष की उम्र में कामिनी प्रथम, कृतिका द्वितीय, अनीता तृतीय रही वॉइज में देवेंद्र प्रथम, अंकित द्वितीय, गौरव तृतीय रहा सभी विजेता खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि रितु की टीम का प्रयास प्रशंसनीय है जो कि गरीब बच्चों को इस पार्क में पढ़ा कर उनकी प्रतिभाओं को निखार रहे हैं और जीवन जीने की कला सिखा रहे हैं यह सभी के लिए अनुकरणीय है ऐसे कार्य में सभी को अपना योगदान देना चाहिए
