विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-8 में विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
फरीदाबाद, 22 जनवरी: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज सैक्टर-8 में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान एकता पार्क में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय आरडब्यूए ने उनके एरिए में कराए गए विकास कार्यों के लिए विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया वहीं पानी की समस्या उनके समक्ष रखी। इसके अलावा अन्य समस्याओं से भी विधायक नरेंद्र गुप्ता को अवगत कराया। इस पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनकी शुरुआत विधायक नरेंद्र गुप्ता ने करवाई और बच्चों का हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कृपा राम शर्मा,महासचिव मुकेश वशिष्ठ, नीरज मित्तल मंडलाध्यक्ष, एनके गर्ग एडवोकेट, अजीत नंबरदार, डी. यादव, सुनंदा, पवन गुप्ता, बिजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं विधायक नरेंद्र गुप्ता सैक्टर-8 हुडा मार्कीट के पीछे वाली पॉकेट में पहुंचे और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लंबित पड़े कई विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए विधायक नरेंद्र गुप्ता का आभार जताते हुए एरिए में स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी व मीठे पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सैक्टर-8 में जलभराव व मीठे पानी की समस्या का स्थाई समाधान करवाने के लिए कार्य जोर-शोर से जारी है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवैल पानी की समस्या का हल नहीं है इसलिए वे रेनीवैल के पानी से मीठा पानी लोगों को उपलब्ध करवाना चाहते हैं। वहीं साथ-साथ जलभराव की समस्या के लिए स्थाई समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर वजीर डागर,रनवीर मलिक, पूनम सिंघल,एनके शर्मा, आरपी मित्तल, सीपी दुआ, जयदेव सेठी, एनके गर्ग, अजीत नंबरदार, गोल्डी बरेजा, प्रवीन , नीरज मित्तल, मीनू वर्मा, मनोहरलाल शर्मा, पीडी शर्मा, एसएस गोंसाईं, जीएस बिंद्रा, विजयप्रकाश आदि मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय पार्क में ट्यूबवैल का भी शुभारंभ विधायक नरेंद्र गुप्ता ने स्थानीय लोगों से करवाया।
