21 जनवरी 2023 जिला उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार 12 दिवसीय आपदा मित्र का प्रशिक्षण शिविर सीटीआर में चल रहा था जिसका आज क्लोजिंग फंक्शन बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया इस अवसर पर प्रोजेक्ट ऑफिसर गुरु करण सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा है और सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है इसलिए मैं सभी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में अपना साथ और सहयोग देते रहेंगे इस अवसर पर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने आयोजकों को सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि सभी फैकल्टी मेंबर्स तथा रिसोर्स पर्सन का अहम योगदान रहा है तथा प्रतिभागियों ने अनुशासन में रहकर सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक नियमित तौर से प्रशिक्षण प्राप्त किया है सभी प्रतिभागियों ने पूर्व अभ्यास में अपनी भागीदारी दर्शाई है जोकि प्रशंसनीय और सराहनीय है इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एनआईटी नंबर 5 से जी आई जगदीश तथा राजवीर फर्स्ट एड के ट्रेनर दर्शन भाटिया ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के कोऑर्डिनेटर विभांशु तथा सुनील और गुड्डू मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फीडबैक फॉर्म भर कर दिया तथा 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की सभी विद्यार्थियों ने भोजन व्यवस्था की जमकर तारीफ की और कहा कि इस प्रकार के ट्रेनिंग कैंप होते रहने चाहिए
