Faridabad-वैश्य समाज सेक्टर 28,29,30,31 द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान कैम्प में 270 जनों ने किसी के जीवन बचाने में मददगार बन रक्तदान किया जबकि कैम्प में 346 लोग रक्तदान करने पहुंचे। सेक्टर 28 स्थित रघुनाथ मन्दिर में आयोजित कैम्प में केंद्रीय राज्यमंत्री चौ कृष्ण पाल गुर्जर,मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, प्रमुख उद्योगपति योगेश गुप्ता,अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल के के गुप्ता,ca नरेंद्र सिंह गुलिया,ब्रह्म प्रकाश गोयल,पुष्पेंद्र मिश्रा व रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन के अध्यक्ष विजय राघवन,मनीष कपूर, रोटरी ब्लड बैंक के डायरेक्टर दीपक प्रसाद ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया व मानवता को समर्पित इस नोबल प्रोजेक्ट की आयोजक संस्था की टीम की मुक्त कंठ से सराहना की।
अग्रवाल कॉलेज बलबगढ़ से विशेष रूप से आये 40 युवक,युवतियों ने भी रक्तदान किया। समाज के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महासचिव बी आर सिंगला ने बताया कि हमारी संस्था रक्तदान में एनजीओ श्रेणी में वर्ष 2017 से लगातार प्रथम पुरस्कार विजेता है। सुनील अग्रवाल व बी आर सिंगला ने रक्तदान के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पिछले एक माह से परिश्रमरत समाज की 56 सदस्यीय टीम का आभार व्यक्त किया।
