बिजली कर्मचारी या बदमाश ।  मामूली कहा सुनी पर 16 से 20 लडके बुला कर वाल्मीकि बस्ती पर हमला किया

बिजली कर्मचारी या बदमाश ।  मामूली कहा सुनी पर 16 से 20 लडके बुला कर वाल्मीकि बस्ती पर हमला किया ।  पुलिस करवाही न होने पर वाल्मीकि समाज के लोग पुलिस कमिश्नर विकाश अरोड़ा से मिले और ज्ञापन सौंपा ।
फरीदाबाद : 4 जनवरी / आधस वाल्मीकि मन्दिर प्रबंधक सेवा ट्रस्ट ( रजि 10644) की समस्त टीम पुलिस कमिश्नर से जाकर मिले और सौंपा ज्ञापन ।  3n0 नेहरू कॉलोनी थाना डबुआ बड़खल विधानसभा फरीदाबाद में दिनांक 30/12/2022 को विशेष जाति के लोग जो अपने आप को बिजली कर्मचारी बता रहे थे। उनसे रास्ते को लेकर एक मामूली कहासुनी हुई । मामूली कहासुनी बिजली कर्मचारियों ने इतनी बढ़ा दी की बिजली कर्मचारियों ने 16 से 20 लडके फोन करके बुला लिए।  लडके आनी पर अभी कर्मचारी उत्तेजित हो उठे की उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगो से जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर बस्ती के लोगो से मारपीट करनी शुरू कर दी। वही मौके पर मौजूद लोगो में से एक राकेश पाल नमक व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी । जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन अभी तक पुलिस ने बस्ती की शिकायत पर कोई करवाही नहीं की
(1) क्या ये लोग बिजली विभाग के कर्मचारी थे। जिस हिसाब से यह मोटर व्हीकल एक्ट की अवेहलना कर गली में तेज हॉर्न व शोर मचा रहे थे । यह ऐसी कौनसी बिजली की शिकायत पर जा रहे थे।
(2) इन कर्मचारियों की शिकायत के अनुसार जब इनके साथ कहा सुनी हुई तो क्या इन्होंने अपने उच्च अधिकारी या पुलिस को सूचना दी । इन्होंने जो 15 से 20 लडके बुलाए क्या वो सभी बिजली विभाग के कर्मचारी थे। क्या इनकी इसी एरिया में ड्यूटी थी ।
(3) इन लोगो ने किस के कहने पर वाल्मीकि समाज के लोगो पर जाति सूचक शब्दो का इस्तमाल कर जान लेवा हमला किया ।  और कानून अपने हाथ में लिया । जिस समय इन्होंने बस्ती के लोगो पर हमला किया क्या ये उस समय सभी ड्यूटी पर थे।
(4) इन्होंने अपने किस अधिकारी के कहने पर वाल्मीकि बस्ती की लाईट के तार काटे। लाईट काटने के पीछे इनकी क्या मंशा थी । कही ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की मंशा तो नहीं थी।
(5) ये बिजली कर्मचारी था या गुंडे । बड़खल ए सी पी साहब के हस्तक्षेप के बाद बस्ती के लाईट की तारे जोड़ी गई।
(6) जिस हिसाब से इन्होंने उपद्रव किया इनके खिलाफ बिजली विभाग द्वारा विभागिक जांच और पुलिस द्वारा कार्यवाही होनी चाहिए।