फरीदाबाद माहेश्वरी समाज के लिए अत्यन्त हर्ष एवं खुशी की बात है कि समाज की चारों संस्थाओं के चुनाव सत्र 2022-2025 हेतु चुनाव अधिकारी श्री उमेश जी धूत एवं श्री मांगीलाल जी मून्धड़ा की देखरेख में दिनाँक 25-12-2022 को माहेश्वरी सेवा सदन, 160, सैक्टर-7ए, फरीदाबाद में निर्विरोध सम्पन्न हुए।
जिसमें निम्नलिखित सदस्यों का चुनाव/चयन किया गया।
1. माहेश्वरी मण्डल, फरीदाबाद
अध्यक्ष ः श्री रामकुमार राठी
महासचिव ः श्री महेश गट्टानी
कोषाध्यक्ष ः श्री दुर्गाप्रसाद मून्धड़ा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ः श्री महाबीर प्रसाद बिहानी
उपाध्यक्ष ः श्री संजय सोमानी
सहसचिव ः श्री राकेश सोनी
संगठन मंत्री ः श्री मनीष नेवर
2. माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद
अध्यक्ष ः श्री कमल आगीवाल
सचिव ः श्री श्रवण मीमाणी
कोषाध्यक्ष ः श्री दिलीप जाजू
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ः डॉ0 अरूण माहेश्वरी
उपाध्यक्ष ः श्री सुशील सोमानी
सहसचिव ः श्री रामनिवास भूतड़ा
3. माहेश्वरी महिला मण्डल, फरीदाबाद
अध्यक्षा ः श्रीमती पुष्पा झंवर
सचिव ः श्रीमती ममता भट्टड़
कोषाध्यक्ष ः श्रीमती मंजु पेड़ीवाल
4. माहेश्वरी युवा संगठन, फरीदाबाद
अध्यक्ष ः श्री मोहित झंवर
सचिव ः श्री विकास झंवर
माहेश्वरी मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री नारायण जी झँवर एवं सेवा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष श्री महेश गट्टानी ने नई कार्यकारिणी के स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी का अभिनन्दन करते हुए समाज सेवा का मौका देने एवं गत सत्र में सहयोग हेतु समाज का आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
माहेश्वरी मण्डल के नव नियुक्त महासचिव श्री महेश गट्टानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के 125 से ज्यादा गणमान्य लोगों की सराहनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर बोलते हुए श्री ओमप्रकाश पसारी, श्री सुशील जी नेवर, श्री परशुराम जी साबू, श्री रमेश जी झंवर, श्री मधुसूदन लड्ढ़ा, श्री रामनिवास जी झंवर इत्यादि सभी लोगों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी एवं नये सत्र के सफल व मंगलमय रहने का आशीर्वाद देते हुए सम्पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन की बात कही। उपाध्यक्ष श्री महावीर बिहानी ने सभी का धन्यवाद के साथ सभी ने रात्रि सहभोज का आनन्द लिया।
