वोट की ताकत से जनता कुछ भी हासिल कर सकती है : करतार सिंह भड़ाना

पंच, सरपंच व नंबरदारों के साथ की बैठक
फरीदाबाद/मनोज तोमर। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। तथा जनता अपनी वोट की ताकत से कुछ भी हासिल कर सकती है। बशर्ते लोगों को अपनी मांगों को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाने की जरुरत है। यह बात पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने सूरजकुंड रोड स्थित अपने अनंगपुर कार्यालय पर फिरोजपुर झिरका से आए दर्जनभर से अधिक गांवों के पंच, सरपंच व नंबरदारों को संबोधित करते हुए कहीं। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व मंत्री भड़ाना लोगों से मुखातिब हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका मकसद अपने प्रदेश के लोगों को एक अच्छा जीवन देना है। जिस कार्य में वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्हें अपने लोगों के साथ की आवश्यकता है।  करतार भड़ाना ने कहा कि हमारा प्रदेश तीनों ओर से दिल्ली से घिरा हुआ है। यहां पर रोजगार के व्यापक अवसर  हैं। यह प्रदेश 17 सूत्रीय मांगों को लागू करने के लिए बहुत ही उपयुक्त प्रदेश है। उनके पास इस योजना को लागू कराने के लिए ठोस योजना भी है। जो भी पार्टी या सरकार इसे लागू करना चाहती है। उससे मिल कर वह इसकी योजना बता सकते हैं।  इस योजना के लिए सिर्फ अच्छी नीयत होनी चाहिए। करतार सिंह भड़ाना ने लोगों से कहा कि आप सभी एकमत हो जाएं और जब भी कोई वोट मांगने आए। तो 17 सूत्रीय मांगों को लेकर खुल कर बात करें। जो उम्मीदवार इन मांगों को लागू करवाने का साथ देगा। हम सभी उसका समर्थन कर चुनाव जितवाएंगे।