:- लगभग सवा करोड़ रुपये की धनराशि के विकास कार्यों की दी सौगात:-
:- 60 लाख की सड़क सेक्टर 2 में , 50 लाख की पार्किंग और 16 लाख रुपए का पार्क सेक्टर 64 में किया जनता को समर्पित:-
बल्लबगढ़,17 दिसम्बर।
प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास तथा चुनाव विभाग के कैबिनेट
प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ का चहुमुखी विकास कार्य करवा कर ही दम लूंगा। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को सेक्टर- 2 और 64 के लोगों को करीब सवा करोड रुपए की धनराशि से ज्यादा विकास कार्यों की सौगात दी है।
परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले समय में बल्लभगढ़ शहर को सेक्टर- 2 में पॉलीक्लिनिक भी जल्द ही मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में रोल मॉडल बनाने जा रहा है।
परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा सरकारी जमीन से कब्जा धारियों से जमीनों को मुक्त कराया जाएगा। अवैध कब्जा करने वाले लोग आम जनता और शहर के विकास के लिए नासूर बनते हैं।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर -2 वीटा मिल्क प्लांट रोड और सैक्टर- 64 सी के डिवाइडिंग रोड को बनाने के लिए नारियल तोड़ कर लोगों के हाथों से काम का शुभारंभ करवाया। वहीं सेक्टर- 64 में नवनिर्मित पार्क जनता को समर्पित किया। इसके अलावा सेक्टर -64 में बनाई जा रही मार्केट की पार्किंग के कार्य का भी शिलान्यास किया।
आज के विकास कार्यों में 60 लाख की सड़क सेक्टर 2 में , 50 लाख की पार्किंग और 16 लाख रुपए का पार्क सेक्टर 64 में शामिल हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ,
निगरानी कमेटी बल्लबगढ़ के चेयरमैन पारस जैन,प्रताप भाटी हरप्रसाद गोड,राकेश गुर्जर, दीपक यादव, लखन बेनीवाल,
योगेश शर्मा,महावीर सैनी, योगेंद्र शर्मा,
जितेंद्र बंसल,संदीप बहादुरपुर, मास्टर जगदीश,सुरेश पंघाल प्रधान, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
