फरीदाबाद।
आज दिनांक 16 दिसम्बर 2022 को अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रैड क्रॉस के प्रतिनिधि श्री ह्यूगो और श्री माणिक साहा द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सेक्टर 14 के नशा मुक्ति केंद्र प्रांगण मे चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियो का निरीक्षण किया तथा जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जनकल्याण हेतु चलाई जा रही गितिविधियो की सराहना की l इसके उपरांत प्रतिनिधि मंडल द्वारा फरीदाबाद की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारियों, स्वयंसेवको से साथ संवाद “”कोरोना काल मे की गई स्वंयसेवा के दौरान किये गए कार्य मे मुसीबत तथा उनके समाधान “विषय पर चर्चा की गई तथा भविष्य मे आने वाली वैश्विक आपदा से निपटने के बारे में भी विस्तृत रूप से मंथन किया गया ।प्रतिनिधि मंडल द्वारा कोरोना काल मे रैड क्रॉस सोसाइटी के साथ की गई सेवा के लिए फरीदाबाद की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा स्वयंसेवको का धन्यवाद किया।
बिजेन्द्र सौरोत सचिव ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फ़रीदाबाद द्वारा प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए अवगत कराया कि जनकल्याण मे भागीदारी हेतु फरीदाबाद ज़िले की सभी स्वयंसेवक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं हमेशा तत्पर रहती है ।
संवाद के दौरान भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक जगदीश सहदेव, मधुसूदन लड्डा, विमल खण्डेलवाल, उप संरक्षक बीरेंद्र गौड़ के अलावा डॉ एम पी सिंह, अम्बिका शर्मा, डॉ दुर्गेश शर्मा,नीतू सिंह, बलजीत सिंह, हिमांशु भट्ट, अजय यादव,मनोज बंसल,गजना लाम्बा,सुषमा यादव,राकेश यादव ,डॉ सी पी यादव के अलावा रैड क्रॉस के स्टाफ सदस्य पुरषोत्तम सैनी उपाधीक्षक, इशांक कौशिक डी टी ओ ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर सुशील कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर, ज्योति शर्मा प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदि के अलावा रैड क्रॉस स्टाफ उपस्थित था।।
