वकीलों ने की बेल्ड पेपर की बजाए ईवीएम से चुनाव कराने की मांग

फरीदाबाद। जिला बार एसो. के चुनाव बेल्ड पेपर की जगह ईवीएम से करवाने की मांग तथा वकीलों के वोट काटे जाने की मांगों को लेकर गुरुवार सेक्टर-12 अदालत परिसर में सैकड़ों वकीलों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव चौधरी बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के को-चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि 600 रुपए जमा करने के बाद भी वकीलों कि वोट काट दी गई, जबकि 600 रुपए शुल्क जमा करने के बाद किसी भी अधिवक्ता का वोट करने का अधिकार वर्तमान बॉडी को नहीं था, अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर ईवीएम के स्थान पर बेल्ड पेपर से चुनाव कराया जाता है तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बॉबी रावत , जोगिंदर चौहान ने कहा कि पिछले पांच सालों से जिला बार एसो. का चुनाव ईवीएम से होता आया है इसलिए इस बार भी इसी का इस्तेमाल होना चाहिए। गौरतलब है कि इन दिनों जिला बार एसो. फरीदाबाद के चुनाव चल रहे है। इन चुनावों को बेल्ट पेपर से कराए जाने की मांग की जा रही है, जबकि बेलट पेपर से चुनाव होने पर धांधली वा अदला बदली होने कि संभावना अधिक है इसलिए वकील इसका बहिष्कार कर रहे है। इस मौके वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी यादव ,धर्मवीर डागर , प्रदीप परमार , जोगिंदर नर्वत ,कमल भाटी , रवि प्रकाश शर्मा ,महेश नगर , सुखबीर चंदीला , भारत चंदीला , अनुज शर्मा , सर्वेश कौशिक , पवन पाराशर , वंदना सिंह , अनीता सेहरावत , ज्योति बत्रा ,विपिन यादव आदि अनेकों वकील मौजूद थे।