सेक्टर 86 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल में आई एम टी तथा आई एल आर के विजेता प्रतिभागियों के लिए “प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने अपने संबोधन में कहा कि समग्र व्यक्तित्व विकास हेतु इस तरह की सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में सहभागिता अनिवार्य है। पढ़ाई- लिखाई के साथ-साथ छात्र-छात्राएँ अपनी प्रतिभा एवं अभिरुचि के अनुरूप इन कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आर एन सिंह, उप प्राचार्य डॉ. पारुल खन्ना, डॉ. मीनू ढेम्बला तथा आई एम टी एवं आई एल आर के छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।
