पुजारी, पुरोहित के लिए कल्याण बोर्ड के गठन के लिए जताया आभार
फरीदाबाद। सुबह सवेरे ही अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेंद्र शर्मा बबली पांच बस एवं तीन निजी वाहनों से करनाल स्थित सेक्टर-12 में आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ कार्यक्रम में पहुंचे। इस क्रम में कहा कि देश में पहला आयोजन भगवान परशुराम के नाम पर आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जबकि कार्यक्रम की तमाम जिम्मेदारी राज्य सभा सांसद कार्तिक शर्मा के कंधे पर रही। हमने उसको मजबूत करने के लिए तमाम समाज के मौजूद लोगों को लेकर इस महाकुंभ में भागेदारी निभाई हैं। क्योंकि भगवान परशुराम किसी एक जाति और वर्ग से जुड़े नहीं है वे सभी के लिए पूजनीय है। इसी कारण सभी वर्ग के लोगों में इस कार्य को लेकर काफी उत्साह रहा। सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि लगभग पहला ऐसा कार्यक्रम रहा है जहां हजारों के स्थान पर लाखों लोगों ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर हिस्सेदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश में फरीदबाद के तमाम लोगों का जो महाकुंभ का हिस्सा बनें उनका आभार व्यक्त करते हैं। वहीं उन्होंने पुजारी, पुरोहित के लिए कल्याण बोर्ड के गठन,सबसे पहले गरीब को प्राथमिकता,महर्षि चाणक्य के नाम एमडीयू में चेयर स्थापित होना आदि घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। इस क्रम में दीपक, रंजन, रामजीलाल, योगेश, प्रमोद, गोपाल, रोहित, कपिल की मुख्य भूमिका रहीं।
