प्राइड पार्क का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने पर विधायक ने किया उदघाटन
फरीदाबाद, 11 दिसम्बर (ब्यूरो): सैक्टर-16ए प्राइड पार्क का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने आज विधायक नरेंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा कार्य पूरा होने पर उनका उदघाटन करते हुए उसे जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और यही कार्यशैली फरीदाबाद में भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सैक्टर-16ए प्राइड पार्क के जीर्णोद्धार कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए गए थे और आज कार्य पूरा होने पर उसे जनता को समर्पित किया गया है। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि इसके अलावा भी जो विकास कार्य हैं, उन्हें भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसे लेकर समय-समय पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहेे हैं। इस मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक नरेंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत भी किया। इस मौके पर लोगों ने अन्य समस्याओं से भी विधायक नरेंद्र गुप्ता को अवगत कराया। इस अवसर पर एसके गर्ग, एनके गर्ग, एसी चौपड़ा, पीसी गुप्ता, श्री बत्रा, श्री चावला, श्री राय, अनुज, जितेश आहुजा, प्रशांत, अरुण, तरुण, सोनू, बलवान शर्मा, दिनेश गुप्ता, सुषमा गर्ग, कुसुम गर्ग, उमा गर्ग, श्रीमती मनचंदा, श्रीमती बत्रा, रितु, सुमन, कनिष्का, सुमन धीमान के अलावा भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी,निवर्तमान पार्षद छत्रपाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा सैक्टर-8 में इंटरलॉकिंग टाइल का उदघाटन किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया।
