सर्वोदय हैल्थ केयर सेक्टर 8 के सहयोग से महिला पॉलिटेक्निक सेक्टर 8 में “महिलाओं में बढ़ता स्तन कैंसर-कारण और बचाव” पर स्वास्थ्य चर्चा आयोजित की गई। प्रिंसिपल मीनू वर्मा की अध्यक्षता व प्रक्रूथी ट्रस्ट सोसायटी के संयोजन में आयोजित इस स्वास्थ्य चर्चा में स्तन कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीतू सिंघल ने पॉलिटेक्निक की महिला अध्यापकों व प्रक्रूथी ट्रस्ट की महिला सदस्यों को स्तन कैंसर के बढ़ते कारणों व इससे बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समय रहते जांच कराने से स्तन कैंसर का पता लगने पर इसका इलाज संभव है। महिलाओं को समय-समय पर मैमोग्राफी व अन्य टेस्ट जरूर कराने चाहिए। जिससे स्तन कैंसर का शुरू में ही पता चल सके और उसका इलाज हो सके।
इस स्वास्थ्य चर्चा में मोनिका सरना, अनुराधा डांडा, रीना कपूर, प्रीति भंडारी, शालिनी, सुमित्रा, मधु एवं सभी फ़ीमेल स्टाफ़ में ने विशेष रूप से भाग लिया।
