हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला आज जिला फरीदाबाद में आगामी 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाली जननायक जनता पार्टी के 5 वे स्थापना की रैली का निमंत्रण देने फरीदाबाद पहुंचे ।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 5 वर्ष पहले बनी पार्टी का स्थापना दिवस भिवानी मेला ग्राउंड में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहां की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का कहना है कि फरीदाबाद के वर्कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और संगठन की ताकत को दिखाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले बनाई जननायक जनता पार्टी को तोड़ने के लिए बहुत ताकतों का प्रयोग किया लेकिन एकता और संगठन मजबूत होने के कारण सफलता नहीं मिली मजबूत संगठन के बूते ही आज पार्टी सहयोगी दल की भूमिका से प्रदेश की सत्ता में भागीदार है।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले माह तक 1,80,000 से नीचे की आय वाले परिवार को बीपीएल की श्रेणी में जोड़ने का काम प्रदेश सरकार करेगी।
और हरियाणा प्रदेश मात्र एक ऐसा प्रदेश है जहा 27 लाख परिवारों को मुफ्त इलाज देने का काम हरियाणा सरकार ने किया है।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है भिवानी में इकट्ठा होकर रिकॉर्ड बनाने का काम आप करे। उन्होंने कहा कि आगामी एक-दो माह के अंदर ही निगम चुनाव की घोषणा होगी चुनाव लड़ने के इच्छुक साथी अपने ज्यादा से ज्यादा साथियों को पांचवे स्थापना दिवस पर लेकर पहुंचने का काम करें।
इसके अलावा हाल में संपन्न हुऐ जिला पार्षद चुनाव में जीते वार्ड नंबर 2 से इमरान खान और वार्ड 3 से जीते अब्बास खान ने उप मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर मुलाकात की
इस मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम फरीदाबाद के प्रभारी अंतराम तवर, सह प्रभारी सूबे सिंह बौहरा, राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़ ठाकुर राजाराम जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया,तेज पाल डागर,अरविंद भारद्वाज, नलिन हुड्डा,दीपक चौधरी,अमर नरवत,कुलदीप चौधरी, हाजी करामत अली, महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर,स्वेता शर्मा,जिला परवक्ता अनिल खुटेला,उमेश भाटी,अमर सिंह दलाल,भारत यादव,सीता त्यागी,सुनील शास्त्री, मोह शरीफ,कृष्ण कपासिया,संदीप कपासी या,राजेश रावत,अजय भड़ाना,सीमा सितोरिया,गजेंद्र भड़ाना, हाजी अख्तर,डालचंद सारण,रमजान खान,गुलाब रावत,परविंदर सिंह,हरिराम किराड़,अवनीश कौशिक, अल्वी, अशोक तंवर, नेपाल खुटेला,सुनील डिंडे,लोकेंद्र अटाली,अनिल किराड़, सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और वर्कर मौजूद रहे।
