सैक्टर-12 लघुसचिवालय पर आज अखिल भारतवर्षिय ब्रहामण माहसभा के सदस्यो ने आज जेएनयू के खिलाफ नारो से रंगी दिवारो को लेकर नारेबाजी की इस बाबत राज्यपाल के नाम जिला उपायुक्त विक्रम सिंह यादव को जिला अखिल भारतवर्षिय ब्रहामण माहसभा के जिला अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट के नेतृतव में आज ज्ञापन सौपा वशिष्ठ ने कहा कि कुछ साल पहले भी छात्रो को राष्ट्रीय विरोधी हरकतो के लिए जवाहर लाल नेहरू विश्वविधालय बदनाम हुआ है एक बार फिर विवादो में है। इस बार विश्वविधालय में जाति विरोधी नारे लिख कर अगडी जातियो को निशाना बनाया गया है, इसके अलावा अगडी जातियो के शिक्षको के खिलाफ भी नारे लिख कर उन्हे वापिस लौटने के लिए कहा गया है जब छात्र और शिक्षक जेएनयू पहुचे तो दिवारो पर बडे-बडे कलर द्वारा लिखे गए नारो को देखकर हथप्रभ रह गए। यह नारे देशविरोधी ताकतो ने रात के अधेंरे में लिखे जाने की बात सामने आ रही है। शरारती तत्तवो ने स्कूल आफ इंटरनेशनल स्टडीज द्वितीय, स्कूल आफ लैंग्वेज, लिजरेचर व कल्चरल, स्टडीज द्वितीय सहित कई विभागों के परिसर में अगाडी जातियो को निशाना बनाते हुए यह नारे लिखे है। वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे देश विरोधी घटनाओ को कतई बरदास्त नही करेगा और मांग की है कि परिसर में नियमो को जिसने भी तोडा है उसके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जानी चाहिए अगर कार्यवाही नही की जाती तो भिन्न-भिन्न समाज के लोग सडको पर उतर कर इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग करेगे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएन के पूर्व माहसचिव सतबीर शर्मा, बीडी शर्मा, सतपाल नागर, मनोज, कमल दलाल, कुलदीप जोशी, विजय यादव, महेश शर्मा, मनोज तिवारी, नरेश कौशिक, पवन कौशिक व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
