लोकतांत्रिक महायज्ञ में सहभागिता हेतु युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं – डॉ. रवि हान्डा*

सेक्टर 86 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में *”मतदाता जागरूकता”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने संस्थान के विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाता एवं मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य लोकतंत्र के निर्माण के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। अपने मौलिक अधिकारों की प्राप्ति एवं कर्तव्यों के सम्यक पालन के लिए जागरूक नागरिक के तौर पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित तिथियों पर स्थानीय मतदान केन्द्र में जाकर इस प्रक्रिया को अवश्य पूरा करें। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक तथा नोडल पदाधिकारी डॉ.आर एन सिंह, उप प्राचार्या डॉ. पारुल खन्ना, डॉ. मीनू ढेम्बला, डॉ. पुनम टोकस, डॉ. गीता तथा विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।