20-20 रूपए की संकल्प राशि एकत्रित करी

ज हिन्दू हित चिंतक अभियान के लिए फरीदाबाद में आये आलोक कुमार जी ने सेक्टर-15 की दुकानों में जा-जा कर 20-20 रूपए की संकल्प राशि एकत्रित करी, इस मौके पर आलोक जी ने सभी हिन्दुओ को एक होने का आव्हान किया और बताया की अब समय आ गया है की लव जिहाद के नाम पर जो हिन्दुओ की बेटियों को टारगेट बनाया जा रहा है उनको मुँह तोड़ जवाब दिया जाये और इसके खिलाफ सख्त कानून बनाया जाये और पुलिस और प्रशासन को भी सख्त रवैया ऐसे लोगो के ऊपर रखना चाहिए | आज जगह जगह ऐसा देखने को मिल रहा है की जैसे हिन्दुस्तान में लव जिहाद, जमीन जिहाद, गौवंश की हत्या हो रही है अब हमे अपने बजरंगियो को आगे लाने की आवश्यकता पड़ गई है | सभी हिन्दू एक होकर आवाज उठाये विश्व हिन्दू परिषद् सभी हिन्दुओ के साथ है |

इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद एवं गोपाल गऊशाला अध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता जी, फरीदाबाद विभाग अध्यक्ष माननीय प्रेम चंद गोयल जी, हरियाणा संपर्क प्रमुख कालिदास जी, सेक्टर -१५ मार्किट कमेटी के अध्यक्ष श्री आलोक जी, सेक्टर -15 के रेजिडेंट वेलफेयर के अध्यक्ष श्री नीरज चावला जी, जिला कार्याध्यक्ष गुलशन सिंघल जी, जिला मंत्री सत्यपाल जी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल जी, सहमंत्री ऋतु राज जी, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आशीष माहेश्वरी जी, बजरंग दल सयोजक जीत, प्रांत प्रमुख मातृशक्ति एवं सत्संग प्रमुख किरण वर्मा जी, जिला प्रचार प्रसार से सुधीर मेहता आदि कार्यक्रम में मुख्य तौर पर उपस्थित थे