प्रक्रुथी संस्था द्वारा भूटानी गांव में अबोध बच्चों को गर्म जैकेट्स बाँटे- रमा सरना

फरीदाबाद। प्रक्रुथी संस्था द्वारा प्रभात एवं अवेकिंग संस्था भूटानी गांव फरीदाबाद में अबोध बच्चों को समाज सेविका मधु गुप्ता के सहयोग से गर्म जैकेट्स बाँटे गये व संस्था के चेयरमैन प्रेम पसरिचा द्वारा संस्था को 11000 रूपये का चेक दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान रमा सरना ने की व आयोजन प्रभात एवं अवेकिंग संस्था के अध्यक्ष अंकित नाय्यर ने किया। इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू लाम्बा व राष्ट्रीय महासचिव रजत लाम्बा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
समाज सेविका मधु गुप्ता ने कहा कि इस तरह के नेक कार्य सभी लोगों को करने चाहियें ताकि ऐसे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके। चेयरमैन प्रेम पसरिचा ने कहा कि इस तरह के बच्चों की सेवा को ही नर सेवा नारायण सेवा कहा जाता है।
बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि प्रभात एवं अवेकिंग संस्था ऐसे बच्चों की देखभाल करके बहुत ही नेक कार्य कर रही है। इसके लिये उनकी पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू लाम्बा व महासचिव रजत लाम्बा ने कहा कि प्रक्रुथी संस्था समाज के हर वर्ग के लिये कार्य कर रही है और हमे खुशी होती है कि वह ऐसे महान कार्य में हमारी टीम को भी शामिल होने का अवसर देती है।
अंत में अध्यक्ष रमा सरना  ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर मधू गुप्ता, पारूल गुप्ता, प्रेम पसरिचा, रमा सरना, अंकित नय्यर, सुरेन्द्र जग्गा, हरीश चन्द्र आज़ाद, नीतू लाम्बा, रजत लाम्बा, मोनिका सरना व रश्मी जैन आदि उपस्थित थे।