कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 133 वीं जयंती
फरीदाबाद। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश की तरक्की में पंडित नेहरू का योगदान हमेशा विस्मरणीय रहेगा। उक्त वक्तव्य फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने आज पंडित जवाहर लाल नेहरू के 133वें जन्मदिवस पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि देश ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलकर ही तरक्की की है। पंडित नेहरू की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि बच्चें उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं और उनका जन्मदिन बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी को बच्चे बहुत प्यारे थे इसलिए वे चाचा कहलाए और उनके जन्मदिवस को पूरा भारतवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ सारे सुख साधन छोडकर देश की आजादी के लिए काम किया और कष्ट भोगे। उन्होंने लम्बे समय तक जेल काटी और एक आम आदमी का जीवन जिया। पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जो भारत के विकास की नींव रखी थी उसमें हर भारतीय को बराबर का हक अधिकार और सम्मान दिया है। उनकी शुरू की गई नीतियों के कारण ही देश ने विकास की नींव तय की और जो रास्ता शुरू किया उन्हें ही आज के विशाल भारत , महान भारत शिक्षित भारत, आधुनिक भारत, युवाओं के भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री कौशिक ने कहा कि उसी का नतीजा है कि आज हिंदुस्तान एक महान शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।नेहरु जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। देश की आजादी के बाद न केवल व्यवस्था को संभाला बल्कि देश की विभिन्न विचारधाराओं, पहनावे , संस्कृति के मूल भाव को एकता के बंधन में बाधा और भारत की एकता और अखंडता की नीव मजबूत की। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरु ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर और आजाद भारत के समय में देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। उन्हीं के पदचिन्ह पर चलते हुए श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश का चहुं मुखी विकास किया और आधुनिकरण किया। अब श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनकी ही नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांगे्रसजनों से आह्वान किया कि वे पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्मनिरपेक्ष भारत को मजबूत करें। भाईचारे को मजबूत करें और महान भारत को बनाए रखने का काम करें। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता फागना, गौरव ढींगड़ा कॉर्डिनेटर, डा. सौरभ शर्मा, एआईपीसी प्रेसीडेंट, जवाहर ठाकुर, विक्की सैनी, सहदेव जयहिंद, विनोद कौशिक, आकाश शर्मा, राजेश दहिया, कुंदन सैनी, रंधावा फागना, मुख्तयार खान, जयचंद कौशिक, तेजपाल, महेंद्र, गुड्डू खान, अरूण शर्मा, महेश बैंसला, सोनदई, अंजू देवी, पूनम शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
