Faridabad : सचिन कुमार को हरियाणा जज की परीक्षा-2022 में चयनित होने पर ILR , फरीदाबाद द्वारा सम्मानित किया गया। संस्थान के छात्र रहे सचिन कुमार को हरियाणा जुडिशरी में सफलता अर्जित करने पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ रवि कुमार हांडा द्वारा स्मृति चिन्ह एवम् शाल देकर सम्मानित किया गया I इस अवसर पर सचिन कुमार द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये जज की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने को लेकर उपस्थिति छात्र एवम् छात्राओं को मूल मंत्र दिया ।तथा संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ रवि हांडा , प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय एवम् सभी आचार्यगणो ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा साथ ही साथ छात्र एवं छात्राओं द्वारा बाल दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया तथा इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । मंच का संचालन विधि की छात्रा स्वाति एवम् शशि ने किया।
