लोगो ने किया नेक नियत वाली सरकार अपनाने के फैंसला : धर्मबीर भड़ाना
फरीदाबाद, 13 नवंबर। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर वार्ड नं. 9 से प्रत्याशी मेहरचंद हरसाना के नेतृत्व में एन.आई.टी विधान सभा 86 मांगर गांव से महेन्द्र राठी, सुन्दर हरसाना, प्रवेश हरसाना एवं अन्य लोगो ने अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। मेहरचंद हरसाना ने महेन्द्र राठी, सुन्दर हरसाना, प्रवेश हरसाना एवं अन्य लोगो को टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है यह बहुत अच्छी बात है आज के समय में हर कोई अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से प्रभावित है। उन्होने कहा जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व एवं डॉ. सुशील गुप्ता के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। जिस प्रकार से पूरे हरियाणा में युवा, महिलाएं एवं सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे पार्टी को लगातार मजबूती मिल रही है। भड़ाना ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा की सडक़े पूरी टूटी हुई है, रोड पर पानी भरा हुआ है, मगर स्थानीय विधायक और पार्षद अपनी मस्ती में मगरुर हैं और विकास के बड़े बड़े वादे करते हैं। मगर, आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। भड़ाना ने भाजपा सरकार के विकास के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस मौके पर अजब सिंह हर्षाना, मंगतराम भड़ाना, राजकुमार, राकेश, परमिंदर आदि मौजूद रहे।
