चैरिटेबल आई विजन सेंटर ने 9 मरीजों का कराया मोतियाबिंद ऑपरेशन,

अब तक हो चुका है 58 मरीजों का ऑपरेशन

प्रेस नोट
लॉयन्स क्लब हमदर्द के सहयोग से मानव भवन सेक्टर 10 में संचालित आई विजन सेंटर ने शनिवार को 9 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन दिल्ली स्थित लायंस आई हॉस्पिटल में कराया।
समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व आई विजन सेंटर के कोऑर्डिनेटर लायन ललित कुमार झाम ने कहा है कि लॉयन्स क्लब हमदर्द के सहयोग से मानव सेवा समिति के सेक्टर 10 स्थित कार्यालय मानव भवन में नवंबर 2021 में चैरिटेबल आई विजन सेंटर खोला गया था। इस सेंटर में प्रत्येक रविवार को सुबह 9 से 12 आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच करके उचित उपचार किया जाता है दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाती हैं और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का ऑपरेशन रियायती दर पर दिल्ली स्थित लायंस क्लब के आई हॉस्पिटल में कराया जाता है। अब तक 1428 मरीजों की आंखों की जांच की जा चुकी है और 58 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जा चुका है। लायंस क्लब के वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर अनिल अरोड़ा व समिति के चेयरमैन अरुण बजाज ने लोगों से अपील की है कि वे इस चैरिटेबल आई विजन सेंटर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।