प्रोफ़ेसर आर एन सिंह हुए “क्षत्रिय गौरव सम्मान 2022” से अलंकृत

Faridabad-यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर आर एन सिंह को अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन द्वारा नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित राष्ट्रीय सम्मलेन सह् सम्मान समारोह में “क्षत्रिय गौरव सम्मान 2022” से अलंकृत किया गया। डॉ.आर एन सिंह को यह सम्मान शिक्षा, समाज सेवा तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव जे एन सिंह, शेर सिंह राणा, बिजेन्दर तवर (NRI-USA) तथा संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ो गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे। डॉ.आर एन सिंह के इस उपलब्धि पर हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास, राष्ट्रीय सचिव पं. रमाकांत तिवारी, राष्ट्रीय संगठन सचिव पं. के बी दूबे, फरीदाबाद के प्रथम महापौर सूबेदार सुमन, फरीदाबाद श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट नागेश सिंह सहित विभिन्न समाजिक व शैक्षणिक संस्थानों के पदाधिकारियों तथा शुभचिंतकों ने शुभकामनाएँ तथा बधाईयाँ दी है।