शहीद संदीप सिहं खेल परिसर में खिलाडिय़ों को दी जाएगी सभी सुविधाऐं
फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए रोमांचकारी मुकाबले
सुपा स्ट्राईकर की टीम ने आजाद फुटबॉल क्लब को हराया
मारूती कुंज ने भिवाडी की टीम को हराया
पलवल, 5 नवम्बर : गांव अटाली स्थित शहीद संदीप सिंह खेल परिसर में 11 वॉ. स्वर्गीय जितेन्द्र मैमोरियल तीन दिवसीय ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को पहला मुकाबला सुपा स्ट्राईकर व आजाद फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। जिसमें दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को बेहत्तर खेल प्रदर्शन किया। इस मैच में सुपा स्ट्राईकर की टीम ने 4 गोल किए और आजाद फुटबॉल क्लब ने 3 गोल किए। सुपा स्ट्राईकर की टीम ने इस मैच में जीत हांसिल की। दूसरा मुकाबला मारूती कुंज बनाम भिवाडी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें मारूती कुंज की टीम ने बेहत्तरीन चार गोल किए। जबकि भिवाडी फुटबॉल क्लब का स्कोर जीरो रहा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा ने खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडियों ने देश का नाम रोशन किया है। शिव फुटबॉल क्लब द्वारा ग्रामीण स्तर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाना का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। शहीद संदीप सिहं खेल परिसर में खिलाडियों को सभी आधुनिक सुविधाऐं प्रदान की जाएगी। इसके लिए सरकार व खेल विभाग पूरा सहयोग करेगा।
